Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश से जूझ रहे लोग को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार इनदिनों राजस्थान को भारी बारिश के कहर से राहत मिली है। लेकिन 2 सितंबर से मॉनसून की बारिश फिर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान कोटा, उदयपुर और भरतपुर के इलाकों में एक बार फिर से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान में मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक हुई है। मौसम विभाग ने आज अलवर, धौलपुर, दौसा, करौली में आज झमाझम बारिश के आसार जताए हैं।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज 29 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। बुधवार को राजस्थान के फलौदी में सबसे ज्यादा तामपान 35 डिग्री दर्ज की गई। वहीं आज जयुपर में सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है।
आज कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज 29 अगस्त गुरुवार को मरुधरा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार आज अलवर, धौलपुर, दौसा, करौली में जमकर बादल बरसने के आसार बने हुए हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए विभाग ने आज यहां येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इन जिलों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज 29 अगस्त गुरुवार को शेखवाटी के झुंझुनूं और सीकर सहित पश्चिम राजस्थान के कई इलाकों जैसे कि बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीनगर में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने यहां बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।
बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस साल राजस्थान में अधिक बारिश हुई है। इससे नदी-नालों की पानी काफी बढ़ गई है। प्रदेश में करीब 250 से अधिक बांध में पानी लबालब भरा हुआ है।
