लखनऊ

यूपी में बरसात से लुढ़का पारा, आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें 3 सितंबर तक मौसम अपडेट

आज का मौसम यूपी, 29 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही पूर्वी यूपी में कहीं -कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश के आसार हैं।

Image

यूपी के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
  • आज लखनऊ में भी बारिश होने के आसार
  • शुक्रवार से यूपी में कम होगी बारिश की तीव्रता

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश दर्ज हुई। जिससे कई जगहों पर दिन का पारा सामान्य कम रिकॉर्ड हुआ। वहीं लखनऊ, हमीरपुर, बाराबांकी और फुरसतंगज में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम रहा। आज भी यूपी के दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कई जिलों में भारी बारिश होने के भी आसार है। शुक्रवार से यूपी में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

आज यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों भारी बारिश हो सकती है।

बुधवार को यूपी में कितनी बारिश हुई

बुधवार को यूपी के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में 46 मिमी, शाहजहांपुर में 16.6 मिमी, आगरा में 9.8 मिमी, हरदोई में 9.2 मिमी, फतेहपुर व फुरसतगंज में 5 मिमी बारिश हुई। बुधवार को यूपी के नजीबाबाद में 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा मेरठ में 34.4 डिग्री और उरई में 34.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले दो दिन मौसम का हाल

30 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बादल गरजने और बिजली चमकने की भी आशंका है। 31 अगस्त को भी पूर्वी यूपी में कुछ जगह और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

सितंबर में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के पहले दिन यूपी में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। एक सितंबर को पूर्वी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभवाना है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। 2 और 3 सितंबर को यूपी के दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। साथ ही कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है।

लखनऊ का मिजाज-ए-मौसम

लखनऊ में बुधवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 83 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं एअरपोर्ट पर 49.5 मिमी, हनुमानसेतु पर 14.8 मिमी, मोहनलालगंज में 16.8 मिमी, मलिहाबाद में 10 मिमी बारिश हुई। बुधवार को लखनऊ का अधिकमत तापमान 27.7. 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी यहां बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article