दिल्ली

दिल्ली-NCR में जमकर बरस रहे मेघ, आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 29 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि 3 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहेगा?

Image

दिल्ली में आज का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • 31 अगस्त को तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना
  • सितंबर के पहले सप्ताह में दर्ज हो सकती है बारिश

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। यहां अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की तो कही तेज बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद आज तड़के भी दिल्ली में बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में 3 सितंबर तक मौसम का हाल कैसा रहेगा, आइए जानते हैं..

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार जताए गए हैं। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। एनसीआर के शहरों में भी आज ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

बीती रात हुई रुक-रुककर बारिश

राजधानी दिल्ली में बीती रात से रुक रुक कर बारिश हुई। जिस कारण कई इलाक़ों के बारिश का पानी जमना शुरू हो गया है। बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाके और सड़कें जलमग्न नज़र आ रही है। पटपरगंज विलेज का इलाक़ा और मयूर विहार फेज थ्री का इलाका इन दोनों जगहों पर ही बारिश का पानी जमा हुआ नज़र आ रहा है। यहां से गुजर रहे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। जब भी बारिश होती है यहां पर गाड़ियों के फंसने की भी संभावना बढ़ जाती है। यहां पर पानी निकालने के लिए पम्प भी लगाया गया है, लेकिन फिर भी पानी निकलता हुआ नहीं दिख रहा है।

आने वाले दिनों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 30 अगस्त को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को दिल्ली में बादलों की मौजदूगी कम रहेगी। इन दो दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। इसके बाद 2 और 3 सितंबर को दिल्ली में छिटपुट हल्की बारिय़ या बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे अधिकमत तापमान में हल्की कमी हो सकती है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री रह सकता है।

बारिश में फिर आएगी कमी

दिल्ली में बुधवार को कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिसके बाद हल्की ठंडी हवाएं भी चलीं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक मॉनसूनी ट्रफ एक्टिव है। अगले 48 घंटों के बाद इसका प्रभाव कम होता जाएगा। जिससे बारिश में भी कमी देखने को मिलेगी। हालांकि सितंबर के पहले सप्ताह में बारिश दर्ज की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article