जयपुर

राजस्थान में अभी और बरसेंगे बादल, अगस्त के अंत तक बारिश का कहर; जानें अगले 6 दिनों का मौसम अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की जा रही है। अब मौसम का दौर हल्का पड़ता नजर आ रहा है। लेकिन, विभाग ने अगस्त के अंत में यहां एक बार फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में इनदिनों बारिश का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम से तेज बारिश हो रही है। इस बार राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 16 अगस्त तक कम बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में 476.1mm बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक यहां 335.3 बारिश दर्ज की गई है। वहीं दौसा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां अभी तक 1026.6 mm बारिश हुई है। कहीं-कहीं तो मॉनसून के एक्टिव होने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आज भी यहां कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

विभाग के अुनुसार अभी मॉनसून के खत्म होने में समय है। यहां ज्यादातर जिलों में सामान्य से अधिक और कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मॉनसून के एक्टिव रहने के दौरान राजस्थान के अधितकर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होगी।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 17 अगस्त शनिवार को राजस्थान में भारी बारिश का दौर कम होने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक 17 से 22 अगस्त तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में आसमान खुलेगा र धूम रहेगी। लेकिन, विभाग का पूर्वानुमान है कि अगस्त के अंत में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है।

कहां हुई कितनी बारिश

डूंगरपुर 335.3 mm
बांसवाड़ा 416.1 mm
सिरोही 475.7 mm
उदयपुर 323.5 mm
जैसलमेर 299.5 mm
दौसा 1026.6 mm
ये भी पढ़ें-यूपी में फिर लौटा उमस का दौर, गर्मी पर बेअसर बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

राजस्थान में भारी बारिश के हालात को देखते हुए विभाग ने जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,अलवर, सीकर, जोधपुर, भरतपुर और झुंझुनूं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगस्त के आखिर सप्ताह में भी पूरे राजस्थान में बारिश का दौर शुरू रहेगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article