लखनऊ

यूपी में फिर लौटा उमस का दौर, गर्मी पर बेअसर बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 17 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में एक बार फिर उमस और गर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार को प्रदेश में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन उमस और धूप ने दिन का पारा बढ़ा दिया। आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Image

यूपी में आज मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में शुक्रवार को उमस और गर्मी ने सताया
  • यूपी में अब तक हुई 437.5 मिमी बारिश
  • पश्चिम की तुलना में पूर्वी जिलों में कम हुई बारिश

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से यहां गर्मी और उमस से राहत बनी हुई थी। लेकिन एक बार फिर यूपी में उमस और गर्मी लोगों को सताने लगी है। यहां बारिश तो हो रही है, लेकिन इससे मौसम ठंडा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार या रविवार तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शनिवार को प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बहराइच, सिद्धार्थनगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

22 अगस्त तक यूपी का मौसम

IMD के अनुसार 18 अगस्त को पूर्वी यूपी में अनेक स्थान और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं 19 अगस्त को पूर्वी यूपी मे अनेक स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। 20 और 21 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं 22 अगस्त को भी दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।

लखनऊ में उमस ने खूब सताया

यूपी में शुक्रवार को कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई। लेकिन उमस और धूप के चलते दिन में तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज हुआ। लखनऊ में भी उमस ने लोगों को खूब सताया। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 30 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं वाराणसी में 37. 4 डिग्री तापमान रहा और रात का पारा भी सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।

अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश

उत्तर प्रदेश में जून से अब तक 437.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान सामान्य तौर पर 480.1 बारिश होनी चाहिए। यूपी में इस मॉनसून औसत से 9 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस बार पूर्वी जिलों में पश्चिम से काफी कम बारिश हुई है। कानपुर नगर और कानपुर देहात कम बारिश वाले जिलों में शामिल हैं। पूर्वी जिलों में अब तक 450 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस दौरान औसतन 510.8 मिमी बारिश होनी चाहिए। वहीं पश्चिमी जिलों में 4 फीसदी बारिश कम दर्ज हुई है। यहां औसत 437.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 419.5 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर बारिश शिफ्टिंग के ट्रेंफ पर रहेगी तो इसकी भरपाई आगे होने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article