जयपुर

राजस्थान का मौसम 19-July-2025: 116 फीसद अधिक बरसात के बाद कल से लगेगा ब्रेक, आज भी राजस्थान में जमकर बरसेंगे बादल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज भी मानसून की सक्रियता देखी जाएगी, अब तक सामान्य से 116% अधिक बारिश हुई है, जिसके चलते कई जिलों में जलभराव और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी से आए सिस्टम के कारण आज भी बारिश जारी रहेगी, रविवार से इसमें कमी संभव है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम।

Image

राजस्थान में आज भी होगी बारिश

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-July-2025: राजस्थान में इस समय मानसून पूरे जोर पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य में अब तक सामान्य से 116 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट भी देखी गई है।

कई हिस्सों में जलभराव

शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र के कारण अजमेर, जोधपुर, कोटा, धौलपुर, बांसवाड़ा, बूंदी जैसे जिलों में तेज बारिश हुई। प्रतापगढ़ जिले में सबसे अधिक 148 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजसमंद, पाली, अजमेर, जोधपुर और धौलपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इन जिलों में तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है।

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। कोटा, अजमेर,सिरोही, जोधपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद जैसे जिलों ते कुछ हिस्सों में अतिभारी और अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। वहीं जैसलमेर, चुरू और बाड़मेर जैसे जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस स्थिति के लिए उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने दबाव क्षेत्र को जिम्मेदार माना जा रहा है, जो राजस्थान की ओर बढ़ रहा है।

रविवार से बारिश में आएगी कमी

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि बंगाल की खाड़ी से आए डिप्रेशन सिस्टम के चलते 19 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में शनिवार को भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, 20 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना दिखाई दे रही है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article