जयपुर

राजस्थान में मौसम हुआ बेईमान, एक तरफ लू तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में एक तरफ लू का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम की अजब-गजब चाल में दक्षिण राजस्थान के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के लोगों को गर्मी में झुलसना पड़ रहा है। मानसून से पहले राजस्थान के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।

Image

राजस्थान में एक तरफ लू तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम की चाल बदली हुई है। कहीं तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इन जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को राजस्थान के तीन जिलों में 45 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। बढ़ते तापमान की स्थिति देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीकानेर समेत कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान में एक तरफ लू चलेगी तो वहीं दूसरी तरफ तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान के 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव के कारण यहां भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड, कोटा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article