जयपुर

राजस्थान का मौसम 14-August-2025: राजस्थान में फिर लौटी बारिश, IMD ने 13 जिलों में जारी किया अलर्ट; जानें मौसम का पूर्वानुमान आपके शहर में

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इससे बीते दिनों के बढ़े तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से आज राजस्थान के 13 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज राजस्थान का मौसम।

Image

राजस्थान में आज लौटेगी बारिश

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-August-2025: राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। आज खास तौर पर कोटा, उदयपुर संभाग में मध्यम से लेकर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

बीते दिनों गर्म रहा मौसम

बीते दिनों राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। मानसून ब्रेक के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई और गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। कल राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और बीकानेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतर इलाकों में मौसम सूखा रहा।

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

हालांकि मंगलवार को अधिकतर जगहों पर दिन भर मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद कुछ इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में देर रात हल्की बारिश देखी गई।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में आज बारिश की संभावना कुछ कम है। मौसम विभाग ने इस इलाके के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक फिलहाल मानसून ट्रफ अमृतसर और चंडीगढ़ के पास से होकर गुजर रहा है, जो सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर स्थित है। इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 15 अगस्त से और पश्चिमी राजस्थान में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article