दिल्ली

दिल्ली NCR का मौसम 14-August-2025: दिल्ली-NCR में सुबह सवेरे भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; जानें मौसम का पूर्वानुमान आपके शहर में

Delhi NCR Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से राहत दिख रही है। IMD ने दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली NCR का मौसम।

Image

दिल्ली में आज झमाझम बारिश (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

Photo : iStock

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-August-2025: राजधानी दिल्ली और NCR के लोगों को गुरुवार की सुबह गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात शुरू हुई हल्की से मध्यम बारिश ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत पूरे क्षेत्र में मौसम को नरम कर दिया है। उजाला होते ही आसमान में घने काले बादल दिखाई दे रहे थे और फुहारों से हवा में ठंडक घुल गई। बारिश के कारण कई इलाकों में केवल सड़कें गीली हुईं और कुछ जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी जलभराव और जाम की स्थिति हो गई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग (IMD) ने दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। खासकर दोपहर बाद इसकी तीव्रता और बढ़ सकती है। नमी का स्तर 70% से 80% के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे उमस में भी राहत मिलेगी। कमोबेश कल भी दिल्ली में मौमस का कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल सकता है। दिल्ली में IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, लाजपत नगर, द्वारका और रोहिणी समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर सड़कों पर भी पड़ा है, बारिश से यातायात धीमा हो गया। जिस कारण स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सदर बाजार, शास्त्री पार्क और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के बाहर जलभराव देखा गया।

दिल्ली में झमाझम बारिश

IMD के अनुसार, बारिश के चलते दिल्ली-NCR में आज का न्यूनतम तापमान 25°C, जबकि अधिकतम तापमान 33°C रहने की संभावना जताई गई है। कल यह तापमान क्रमश: 27°C और 35°C रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र में 13.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, आया नगर में 57.4 मिमी, पालम में 49.4 मिमी, लोधी रोड पर 12 मिमी, प्रगति मैदान में 9 मिमी और पूसा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मानसून ट्रफ और बंगाल की खाड़ी का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राजधानी के करीब बनी मानसून ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया का असर दिल्ली-NCR के मौसम पर साफ देखा जा रहा है। इसके चलते 13 से 16 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खास तौर पर 14 और 15 अगस्त को जोरदार बारिश की संभावना है। हालांकि 17 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है।

AQI में भी सुधार की उम्मीद

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26.8°C दर्ज किया गया था। सुबह साढ़े आठ बजे नमी का स्तर 74% और शाम साढ़े पांच बजे 63% रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे AQI 120 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article