शहर

दीपोत्सव पर राममय हुई अवधनगरी, 56 घाटों पर रोशन हुए 30 लाख दीप; बना महारिकॉर्ड; लेजर-ड्रोन शो ने बांधा शमा

Ayodhya Deepotsav 2026 : दीपोत्सव 2026 में सरयू नदी के तट पर स्थित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाकर अयोध्या को रोशन किया गया है।

Image

अयोध्या दीपोत्सव 2026

Ayodhya Deepotsav 2026 : भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण के दौरान सरयू नदी के तट पर स्थित 56 घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही इस वर्ष दीपोत्सव में एक नया कीर्तिमान बन गया है। सभी घाट दीयों से जगमग हो रहे हैं। सरयू तट पर लेजर और ड्रोन शो के जरिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती-पूजन कर दीपोत्सव की शुरुआत की।

सीएम योगी ने कहा कि आज बहनों और भाइयों, अयोध्या जगमगा रही है। त्रेता युग का स्मरण करा रही है। सरयू जी का जल आज त्रेता युग में जब भगवान राम अयोध्या धाम में आए थे।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि दीपोत्सव में हर साल अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का प्रयास किया जाता है। अयोध्या पहले ही तीन बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। अब लक्ष्य इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने का है।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल मिट्टी के दीप जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की व्यापक भागीदारी भी इसकी खासियत है। विद्यार्थी और आम नागरिक पूरे उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित करने में जुटे हैं।

अमृत अभिजात ने बताया कि इस बार आयोजन में 3डी लेजर शो आयोजन किए गए हैं। इसके अलावा 2,100 लेजर लाइट के माध्यम से विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। रामकथा पार्क में होने वाले कार्यक्रम में वर्ष 1528 से लेकर वर्तमान समय तक अयोध्या के इतिहास और विकास की यात्रा को दर्शाया जा रहा है। दीपोत्सव को देखने के लिए मुंबई, गुजरात और बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अयोध्या पहुंचे हैं। शहर के होटल पूरी तरह भरे हुए हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव सनातन संस्कृति और परंपराओं के सम्मान का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी आयोजन के हर पहलू में नए मानक स्थापित करने और पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article