जयपुर

Rajasthan News : उदयपुर में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला और पथराव, वांटेड अपराधी को पकड़ने गई थी टीम

Rajasthan News : राजस्‍थान के उदयपुर में हिस्‍ट्रीशीटर और उसके आरोपी बेटे को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया और उनके हथियार छीन लिए।

Image

घायल जवानों को अस्‍पताल लाई पुलिस।

Photo : ANI

Rajasthan News : राजस्‍थान के उदयपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, उदयपुर में पुलिस सूचना के आधार पर एक हिस्‍ट्रीशीटर और उसके आरोपी बेटे को पकड़ने के लिए पहुंची थी। यहां पर उन बदमाशों ने पहले को पूरी टीम को घेर लिया और उसके बाद उन पर गोलियों की बौछार कर दी। इस पूरी वारदात में कुछ सात पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र कहे जाने वाले क्षेत्र मांडवा कोटड़ा में हुई। जहां फायरिंग के बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर चाकुओं से भी कई वार किए और जवानों से कई हथियार छीन लिए।

इस तरह हुई पूरी घटना

सूत्रों के मुताबिक, उदयपुर में रणिया नामक कुख्‍यात आरोपी हिस्‍ट्रीशीटर है। वहीं और पुत्र खाजरू भी वांटेड अपराधी है। इन दोनों को एक साथ पकड़ने के लिए टीम गई हुई थी। जैसे ही टीम बदमाशों के घर के बाहर पहुंची वैसे ही अचानक से 30 से 35 लोग मौके पर पहुंच गए और जवानों पर धावा बोल दिया। पहले तो बदमाशों ने फायरिंग की और फिर उसके बाद वे पथराव करने लगे। इसके बाद जब कुछ पुलिसकर्मी वहीं जमीन पर गिर पड़े तब उन लोगों ने जवानों पर चाकुओं से हमला कर दिया। जख्‍मी हो चुके जवानों ने किसी तरह एसपी विकास शर्मा और एडिशनल एसपी मंजित सिंह को दी जिसके बाद वे लोग भी फोर्स के साथ पहुंचे। हालांकि इतनी देर में काफी बदमाश मौके से फरार हो गए जिन्‍हें पकड़ने के लिए टीम मांडवा इलाके के चप्‍पे-चप्‍पे पर तैनात है और दबिश दे रही है। पुलिस के खुफिया सूत्रों का आशंका है क‍ि रणिया और खाजरू गुजरात की सीमा में हो सकते हैं।

कुख्‍यात अपराधियों से कांपते हैं लोग

स्‍थानीय लोगों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर रणिया और खाजरू से लोग बहुत डरते हैं। पूरे इलाके में इन बाप-बेटे का खौफ है। इन दोनों को लूट, हत्‍या, डकैती और छिनैती के लिए जाना जाता है और इन पर इन्‍हीं आरोपों के तहत कई मामले दर्ज हैं। हत्‍या के डर से गांव के लोग इनकी शिकायत थाने में करने से बहुत डरते हैं, क्‍योंकि ये लोग जब भी आते हैं तो इनके पास बड़-बड़े हथियार होते हैं और अपराधियों का पूरा गिरोह रहता है।

ये जवान हुए घायल

उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र कहे जाने वाले क्षेत्र मांडवा कोटड़ा, जहां पर ये वारदात हुई वहां पर काफी देर तक गोलियों की तड़तड़ाहट होती रही। आरोपियों के फायरिंग, पथराव और चाकू से हमला करने से कई जवान लहूलुहान हो गए। इसमें थाना अधिकारी उत्तम सिंह मेडतिया और कांस्टेबल मनोज की हालत महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, ASI सूरजमल मीणा, कांस्टेबल मुरलीधर, सोहनलाल, प्रभुलाल, देवेन्द्र एवं महेन्द्र का भी उपचार महाराणा भूपाल अस्‍पताल में ही चल रहा है।

(ANI)

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article