जयपुर

घर में काम करने वाले नौकर ने ही मासूम के साथ की गंदी हरकत; मिली सात साल की कैद

Misdeed Case: राजस्थान की एक विशेष अदालत ने छह साल की नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए उसे सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक राकेश महर्षि ने बताया कि पीड़िता के पिता ने जयपुर के श्याम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Image

दोषी को 7 साल की कैद

Photo : iStock

Misdeed Case: राजस्थान की एक विशेष अदालत ने छह साल की नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए उसे सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जयपुर स्थित विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश तिरुपति कुमार गुप्ता ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार (27) को नाबालिग के यौन उत्पीड़न का दोषी माना और उसे सात साल के कठोर कारावास तथा 25,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

क्या है पूरा मामला?

विशेष लोक अभियोजक राकेश महर्षि ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने जयपुर के श्याम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था, तभी घरेलू नौकर के तौर पर काम करने वाले विजय ने उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया।

कोर्ट में 9 लोगों ने दी गवाही

महर्षि के मुताबिक, प्राथमिकी के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत के समक्ष कुल नौ गवाह पेश किए गए। महर्षि के अनुसार, अदालत ने पीड़िता को दो लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article