शहर

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली में भवन सुरक्षा और छात्रों के लिए सुरक्षित आवास को लेकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में असुरक्षित इमारतों पर सख्त कार्रवाई, जवाबदेही तय करने और आपातकालीन व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पीजी नियमों की समीक्षा के लिए समिति बनाने और छात्रों के लिए वैकल्पिक आवास तलाशने के निर्देश दिए गए।

Image

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन मोड में दिल्ली सरकार

Photo : PTI

Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में भवनों की सुरक्षा, छात्रों के रहने की व्यवस्था और पेइंग गेस्ट (PG) आवास से जुड़े नियमों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव, एनडीआरएफ के महानिदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

असुरक्षित और जर्जर इमारतों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को असुरक्षित और जर्जर इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन सुरक्षा से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी स्पष्ट होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही के लिए संस्थागत जवाबदेही तय की जाए। बैठक के दौरान दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के तहत एक समर्पित आपातकालीन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि लोगों की शिकायतों का तेजी से समाधान हो सके और किसी संकट की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

विश्वविद्यालयों, MCD और DDA के जरिए छात्र आवास उपलब्ध कराने के विकल्पों का आकलन

उपराज्यपाल ने शहरी विकास मंत्री को पीजी नियमों की व्यापक समीक्षा के लिए एक समिति गठित कर उसका नेतृत्व करने को कहा। समिति छात्रों के लिए वैकल्पिक आवास की संभावनाओं पर भी विचार करेगी। इसके तहत विश्वविद्यालयों, एमसीडी और डीडीए के जरिए छात्र आवास उपलब्ध कराने के विकल्पों का आकलन किया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों के रहने के लिए डीडीए के ऐसे आवासीय स्टॉक के इस्तेमाल की व्यवहार्यता भी जांची जाएगी, जो फिलहाल इस्तेमाल में नहीं है। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजधानी में सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपात स्थितियों से निपटने की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

7 लोगों की मौत

गौरतलब है कि, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास था। इस घटना में अब तक मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से सात की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवन के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया है और उससे आगे भी पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश के लिए 10 टीम गठित की गई थी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार