जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में थमा मानसून; तेज धूप से उमस और गर्मी में इजाफा, आगामी दिनों में बारिश की संभावना

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 August 2025 जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। धूप तेज होने से राज्य के कई हिस्सों में उमस और गर्मी बढ़ गई है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 7 August 2025: राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन धूप भी निकलती रही। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर क्षेत्रों में पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिला, जिससे इन इलाकों में दिन के समय गर्मी बनी रही। बीते 24 घंटों के दौरान कोटा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

कोटा के दीगोद में सर्वाधिक 20 मिमी वर्षा हुई, जबकि प्रतापगढ़ में 4 मिमी, डूंगरपुर के सागवाड़ा में 13 मिमी, ओबरी में 9 मिमी, बूंदी के रायथल में 8 मिमी, बांसवाड़ा के घाटोल में 9 मिमी, करौली के श्रीमहावीरजी और झालावाड़ के पिड़ावा में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में हवा में नमी की मात्रा औसतन 45 से 80 प्रतिशत के बीच रही।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा?

IMD जयपुर के अनुसार, आज गुरुवार 7 अगस्त को राजस्थान के सभी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार 8 अगस्त को अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों में बारिश हो सकती है। इसके बाद शनिवार 9 अगस्त को इन तीन जिलों के साथ-साथ दौसा, करौली और सवाई माधोपुर में भी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। रविवार 10 अगस्त को अलवर और भरतपुर के अलावा सीकर और झुंझुनूं जिलों में भी बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

धूप से बढ़ा गर्मी का असर

इस बीच, राजस्थान में आसमान में तेज धूप निकलने के कारण उमस और गर्मी में इजाफा हो गया है। बुधवार 6 अगस्त को श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 36.8 डिग्री, बीकानेर में 36.2 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री और बाड़मेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लूणकरणसर में तापमान 35.9 डिग्री, चूरू में 35.8 डिग्री, संगरिया में 35.6 डिग्री और पिलानी में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article