जयपुर

राजस्थान में चली तबादला एक्सप्रेस... 12 IAS, 91 IPS और 142 RAS अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को 12 आईएएस, 91 आईपीएस और 142 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया। जिसमें जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अलवर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया। इस लिस्ट में ऐसे कई आईएएस अधिकारियों का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नई नियुक्ति मिली है।

Image

राजस्थान में IAS-IPS अफसरों का तबादल (AI Image)

Rajasthan IAS-IPS Transfer: राजस्थान सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अधिकारियों और 142 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार रात तबादलों और पदस्थापन की चार अलग अलग सूचियां शनिवार रात जारी कीं।

30 जिलों के एसपी का तबादला

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर के रेंज महानिरीक्षकों (IG) का तबादला किया गया है। साथ ही 30 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का भी ट्रांसफर हुआ है। आईपीएस की ट्रांसफर लिस्ट में उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा का नाम शामिल है। जिन्हें जोधपुर रेंज का महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। कोटा के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रविदत्त गौड़ को महानिरीक्षक (पुलिस) मुख्यालय तैनात किया गया है। वहीं बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश अब जोधपुर के पुलिस आयुक्त होंगे।

मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सतर्कता महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव को उदयपुर रेंज महानिरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। भरतपुर में तैनात राहुल प्रकाशका तबादला जयपुर रेंज आईजी के पद पर किया गया है। वहीं शरत कविराज को विशेष अभियान समूह का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

IAS अफसरों को ट्रेनिंग के बाद मिली पोस्टिंग

आईएएस की तबादला सूची में 12 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर आईएएस वे हैं जिन्हें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नियुक्ति दी गई है। आरएएस अधिकारियों की दो अलग-अलग तबादला सूचियों में 142 अधिकारियों के नाम हैं जिनका स्थानांतरण या पदस्थापन किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article