जयपुर

Krishna Janmashtami: 1 हजार ड्रोन आसमान में दिखाएंगे कृष्ण लीला, रात 12 बजते ही दी जाएगी बंदूक और तोप की सलामी, 1008 तरीके के व्यंजनों को किया गया तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 08:39 PM IST

प्रदेशभर के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसके लिए सांवलिया सेठ में पहली बार 1 हजार ड्रोन आसमान में कृष्ण लीला दिखाएंगे। वहीं, रात के 12 बजते ही कांकरोली और नाथद्वारा मंदिर में बंदूक और तोप की सलामी दी जाएगी।

Image

1 हजार ड्रोन आसमान में दिखाएंगे कृष्ण लीला, रात 12 बजते ही दी जाएगी बंदूक और तोप की सलामी, 1008 तरीके के व्यंजनों को किया गया तैयार।

Happy Krishana Janmashtami 2023: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे देशभर में खुशी का माहौल है। भक्तजन अपने-अपने तरीके से भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव मना रहे हैं। सभी अपनी मुरादें कृष्ण जी से मांग रहे है। इसके लिए प्रदेशभर के मंदिरों में तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में भक्तों की लंबी कतारें भी देखने को मिली है। हालांकि जयपुर के गोविंद देवजी, चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ और नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। लेकिन सभी को इंतजार रात 12 बजे का है, जब भगवान कृष्ण के जन्म पर मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा।

इसके लिए मंदिरों में तैयारियां हो रखी है। आपको बता दें सुबह श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में 108 कलश नारियल पानी और पंचामृत से भगवान का महाअभिषेक किया गया। वहीं, मानसरोवर स्थित श्रीश्री गिरधारी दाऊजी जी इस्कॉन मंदिर में भोग के लिए 1008 तरीके के व्यंजनों को तैयार किया गया है।

1 हजार ड्रोन आसमान में दिखाएंगे कृष्ण लीला

भगवान कृष्ण की लीला इतनी अदभूत है कि इसके लिए सांवलिया सेठ में पहली बार 1 हजार ड्रोन आसमान में कृष्ण लीला दिखाएंगे। वहीं, राजसमंद के कांकरोली और नाथद्वारा मंदिर में रात 12 बजे बंदूक और तोप की सलामी दी जाएगी। आपको यह भी बताते चलें कि भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव कई मंदिरों में बुधवार की रात ही मनाया लिया गया है तो कहीं गुरुवार को मनाया जा रहा है।

जैसे कि उदयपुर के जगदीश मंदिर में बुधवार रात को ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हो चुका है। हालांकि यहां गुरुवार को नंद उत्सव भी मनाया गया। वहीं, भक्तों को अब रात 12 बजे का इंतजार है जब राजसमंद के कांकरोली और नाथद्वारा मंदिर में रात 12 बजे बंदूक और तोप की सलामी दी जाएगी। साथ ही इस पल का भी जब सांवलिया सेठ में 1 हजार ड्रोन आसमान में कृष्ण लीला दिखाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article