जयपुर

करणी माता मंदिर के भक्तों के लिए खुशखबरी, देशनोक स्टेशन पर होगा 4 सुपरफास्ट-एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉप

रेलवे ने देशनोक स्टेशन पर 4 सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने का फैसला किया है। जिससे करणी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी। फिलहाल देशनोक स्टेशन पर यह रेल सुविधा अस्थाई आधार पर मिलेगी।

Image

सांकेतिक फोटो

बीकानेर के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने देशनोक स्टेशन पर चार नई ट्रेनें रोकने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस स्टेशन पर 4 जोड़ी सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें रोकी जाएंगी। फिलहाल इन ट्रेनों का ठहराव अस्थायी आधार पर अगले आदेश तक दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों के देशनोक स्टेशन पर रुकने से बीकानेर और आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भी सुविधा होगी।

देशनोक स्टेशनों पर रुकेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 22463/64 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट)

ट्रेन नंबर 22737/38 सिकंदराबाद-हिसार-सिकंदराबाद सुपरफास्ट

ट्रेन नंबर 19223/24 साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 19225/26 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 22463 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन 13 जून को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चेलगी। यह ट्रेन सुबह 6:56 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी। जिसके बाद 6:58 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22464 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन 10 जून से बीकानेर से चलेगी। यह ट्रेन देशनोक स्टेशन पर शाम 6:34 बजे पहुंचेगी। जहां से 6:36 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 22737 सिकंदाराबाद-हिसार सुपरफास्ट ट्रेन भी 10 जून से चलेगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद से खुलेगी और दोपहर 11:42 मिनट पर देशनोक स्टेशन पहुंचेगी। जहां से इस ट्रेन का प्रस्थान 11:44 मिनट पर होगा। वापसी में यह ट्रेन 13 जून को हिसार से चलकर देशनाक स्टेशन पर रात को 7:52 बजे पहुंचेगी और 7:54 बजे रवाना हो जाएगी।

ट्रेन नंबर 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेसे 9 जून को साबरमती से चलेगी और रात 10:34 बजे देशनोक स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट के स्टॉप के बाद आगे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 19224 जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 9 जून क जम्मूतवी से चलेगी। यह ट्रेन रात को 1 बजे देशनोक स्टेशन पहुंचकर 2 मिनट के लिए रुकेगी। वहीं ट्रेन नंबर 19225 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 9 जून को भगत की कोठी से चलेगी। यह ट्रेन देशनोक स्टेशन पर रात को 10:52 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकेगी। ऐसे ही टरेन नंबर 19226 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपराह्न 4:06 बजे पहुंचेग और 2 मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article