जयपुर

Jaipur में भयानक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे 4 घंटे फंसी रही कार; 5 साल की मासूम समेत तीन की मौत

जयपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कार एक्सीडेंट में परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है इस सड़क हादसे में कार कार ट्रक के नीचे दब गई और एक साथ पूरे परिवार की जान चली गई।

Image

जयपुर भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jaipur: राजस्थान के जयपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कार एक्सीडेंट में परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिसमें एक 5 साल की मासूम भी शामिल है। जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के सीकर का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ट्रक के नीचे फंसी कार को निकालने में 4 घंटे का समय लग गया। बताया जा रहा है इस सड़क हादसे में कार कार ट्रक के नीचे दब गई और एक साथ पूरे परिवार की जान चली गई।

5 साल की बच्ची समेत पूरे परिवार की मौत

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 साल की मासूम भी शामिल है। एक्सीडेंट के दौरान कार ट्रक के नीचे दब गई और पूरा परिवार करीब 4 घंटे तक कार में ही फंसा रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस अगर रेस्क्यू में देर नहीं करती तो सभी की जान बच सकती थी।

खाटूश्याम मंदिर से लौट रहा था परिवार

हादसा बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे रायसर थाना इलाके में हुआ। मृतक अंकित अपने परिवार के साथ बुधवार शाम 6 बजे खाटूश्याम जी से दर्शन कर घर लौट रहा था। रात करीब साढे 12 बजे वह रायसल थाना इलाके के बाकी माता कट पर सामने आ रहे ट्रक से कार की भी भिड़ंत हो गई। इसी दौरान कार ट्रक के नीच घुस गई।

4 घंटे तक ट्रक के नीटे फंसी रही कार

ट्रक चालक कार को घसीटता हुआ खेत में ले गया। जहां पर एक गड्डे में कार जाकर फंसी तो ट्रक रुका। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी रायसल,चंदवाजी और मनोहरपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कार में फंसे घायलों को एक्सीडेंट के चार घंटे बाद कार से निकाला जा सका

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article