Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके पास से करीब 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सुदामा चौधरी अनीश और प्रवीण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बरामद किए गये गांजा की कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है।
3.20 करोड़ रुपये गांजा की कीमत
पुलिस उपयुक्त विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और उनकी टीम ने सुदामा चौधरी, अनीश और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि तस्करों की निशानदेही पर एक ट्रक में भरकर ले जा रहे 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3.20 करोड़ रुपये है।
पहले भी करता था गांजा तस्करी
अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना सुदामा चौधरी है और वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला की दवाइयां लाने-ले जाने वाली गाड़ियों के माध्यम से गांजा तस्करी किया जाता था। अधिकारी ने बताया कि ये लोग दवाई के नीचे गांजा छुपाकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी कर दिल्ली लाते थे।
इतनी है जब्त किए गए गांजे की कीमत
उन्होंने बताया कि यह गांजा उच्च गुणवत्ता का है और ये तस्कर उसमें एक विशेष रासायनिक परिवर्तन मिलाते थे, जिसकी वजह से इसकी क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। जब्त किए गए गांजा की कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है।
(इनुपट -भाषा)
