जयपुर

Jaipur Pet Dog Attack: महिला को कई जगह से नोंच लिया पेट डॉग ने, हमले से हुई अचेत, बचाने आए पति पर भी अटैक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:33 PM IST

जयपुर में एक अपार्टमेंट में पड़ोसी के दो पेट डॉग्स ने एक महिला पर अटैक कर दिया। दोनों डॉग्स ने पीड़िता को जमीन पर गिरा दिया व पैरों को कई जगहों से नोंच खाया। महिला की चीख सुन कर बचाने आए पति पर भी डॉग्स ने हमला कर दिया। महिला के पति ने सोडाला थाने में पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Image

जयपुर में एक अपार्टमेंट में पड़ोसी के दो पेट डॉग्स ने एक महिला पर अटैक कर दिया

KEY HIGHLIGHTS
  • दो पेट डॉग्स रॉटविलर व लेब्रा डोर ने महिला पर किया हमला
  • हमले के बाद महिला हो गई अचेत
  • महिला के पति ने दर्ज कराया मामला

Jaipur Pet Dog Attack: राजधानी जयपुर में एक बार फिर से पेट डॉग के हमले का मामला सामने आया है। जहां एक अपार्टमेंट में पड़ोसी के दो पेट डॉग्स ने एक महिला पर अटैक कर दिया। दोनों डॉग्स ने पीड़िता को जमीन पर गिरा दिया व पैरों को कई जगहों से नोंच खाया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बचाने आए पति पर भी डॉग्स ने हमला कर दिया। डॉग्स के वाइल्ड अटैक से दोनों दंपत्ति जख्मी हो गए। पति ने कड़ी मशक्कत के बाद डॉग्स से छुटकारा पाया।

इस बीच बुरी तरह जख्मी हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद देानों को डिस्चार्ज कर दिया गया। महिला के पति ने सोडाला थाने में पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

सीढ़ियों से उतरते वक्त किया हमला

सोडाला पुलिस के मुताबिक, राजधानी के गीजगढ़ विहार में विकास पथ पर रहने वाले देवेंद्र सिंह रावत (47) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीडि़त ने अपने अपार्टमेंट में रहने वाली पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि, उन्होंने खतरनाक नस्ल के दो पेट डॉग रॉटविलर व लेब्राडोर पाल रखे हैं। उनकी पत्नी छत से कपड़े उतार कर ला रही थी। इस बीच पड़ोसी महिला के दोनों डॉग्स ने उस पर हमला कर दिया। उनके पैरों को कई जगहों ने नोंच डाला। इसके बाद बचाने गया तो दोनों ने मुझ पर भी अटैक कर दिया। पेट डॉग्स ने अपनी मालकिन की भी नहीं सुनी। वे लगातार अटैक करते रहे। डॉग्स के हमले के बाद मेरी पत्नी अचेत हो गई। जिसे फौरन नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

अपार्टमेंट में फैली दहशत

पुलिस के मुताबिक देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि, अपार्टमेंट में रहने वाली पड़ोसी महिला डेंजर नस्ल के रॉटबिलर और लेब्राडोर डॉग लेकर आईं थी। इन्हें अपार्टमेंट में रखने के लिए सभी पड़ोसियों ने एतराज भी किया था। मगर उसने किसी की एक ना मानी। अब सोसायटी में दहशत का माहौल है। बच्चें स्कूल के लिए अपने पेरेंट्स को साथ लेकर जा रहे हैं। लोग डर कर घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि, पड़ोसी के दोनों पेट डॉग्स का बीते एक पखवाड़े में यह तीसरा अटैक है। इससे 10 दिन पहले एक दस साल की बच्ची पर अटैक हुआ था। वहीं 15 रोज पहले यहां काम करने आए मजदूर पर हमला कर दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article