जयपुर

RSS कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी मामला, जयपुर में सरकार ने आरोपी नसीब चौधरी के घर चलवाया बुलडोजर

राजस्थान के जयपुर में नसीब चौधरी के अवैध अतिक्रमण पर भजनलाल सरकार का बुलडोजर चला है, जिसपर RSS के कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी का आरोप है।

Image

जयपुर बुलडोजर एक्शन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर पर रविवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई गौर हो कि जयपुर में एक मंदिर के जागरण में गुरुवार रात चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए थे।

बताते हैं कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर रविवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

मंदिर के पास अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था

जयपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शनिवार को मंदिर के पास अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था पहले जेडीए ने आरोपी नसीब चौधरी के घर नोटिस चिपकाया था, नसीब ने नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण को नहीं हटाया तो संडे सुबह जेडीए का दस्ता वहां पहुंचा और कार्रवाई की।

अजमेर में भी कचहरी रोड पर बनी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई

वहीं राज्य के दूसरे जिले अजमेर में भी कचहरी रोड पर बनी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुकानदारों पर नाले को कवर करके अतिक्रमण का आरोप है, बुलडोजर एक्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिसबल को भी तैनात किया गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article