जयपुर

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति! जयपुर-आगरा बाइपास पर बनेंगे 3 फ्लाईओवर; 95 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर-आगरा बाइपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तीन फ्लाइओवर बनाएगा। इसके साथ ही, बगराना में रिंग रोड से पहले भी फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा।

Image

(फाइल फोटो)

जयपुर : सड़क पर बढ़ते हादसे समस्या का कारण बन रहे हैं। लिहाजा, आगरा बाइपास पर नेशनल हाईवे ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने तीन स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय हाल ही में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि कानोता, बस्सी टी पॉइंट और बांसखो फाटक के पास ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट माना गया है।

एक्सीडेंट की संभावनाएं होगी कम

फ्लाइओवर के निर्माण से हाईवे पर यातायात को सुगम बनाने और एक्सीडेंट की संभावनाओं को कम करने की उम्मीद है। इन फ्लाइओवरों के निर्माण के लिए बिड जारी कर दी गई है, जिसे इस महीने खोला जाएगा। निर्माण कार्य की लागत लगभग 95 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके अलावा, बगराना में 52 फीट हनुमानजी मंदिर के सामने बने कट को बंद करने की आवश्यकता भी बताई गई है, क्योंकि यह स्थान स्थानीय ट्रैफिक के लिए एक प्रमुख डायवर्जन पॉइंट है, जिससे अक्सर जाम और छोटे-मोटे एक्सीडेंट होते हैं। NHAI ने इस कट को बंद करने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article