जयपुर

Jodhpur: टहल रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद हुई घटना

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने एक सड़क पर चल रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना 14 सिंतबर की है, अगले दिन इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया।

Image

पूरा मंजर CCTV फुटेज में कैद हुआ

Photo : Times Now Digital

Jodhpur Hit And Run: जोधपुर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान 15 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान चंद्रशेखर गौड़ है, जिनकी उम्र 60 साल है। वह मूल रूप से अजमेर जिले के ब्यावर तहसील के जैतारण क्षेत्र के बेड़कला गांव के निवासी थे। वे खेती-बाड़ी और ज्योतिष का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा निजी कंपनी में नौकरी करता है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

14 सितंबर की रात करीब 9 बजे यह हादसा पीएफ ऑफिस के सामने हुआ। मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण गौड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि चंद्रशेखर खाना खाने के बाद टहलने निकले थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। तलाश के दौरान पता चला कि उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। बाद में आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें साफ दिखा कि सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने पीछे से चंद्रशेखर को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

पुलिस ने जांच में आदिनाथ नगर निवासी कार चालक पंकज सिंह राठौड़ की पहचान की और उसे 17 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, हालांकि पंकज को बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।

पुलिस जांच जारी

चौपासनी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पुलिस ने घटना को हिट एंड रन केस मानते हुए FIR दर्ज की है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!