गाजियाबाद

Tejas Express Derail: गाजियाबाद में बेपटरी हुई तेजस एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा; मचा हड़कंप

गाजियाबाद में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। शुक्रवार को भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस गाजियाबाद में बेपटरी हो गई। हालांकि, इसे ठीक कर लिया गया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Tejas Express Derail: गाजियाबाद स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस का पहिया पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसे रिपेयर कर दिल्ली के लिए रवाना किया। गनीमत यह रही कि यह हादसा गाजियाबाद के स्टेशन पर हुआ, अगर बीच रास्ते में होता तो इसे ठीक कर आगे के गंतव्य के लिए रवाना करने में बहुत ज्यादा समय लगता।

भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही थी ट्रेन

तेजस एक्सप्रेस के बेपटरी होते ही गाजियाबाद जंक्शन हड़कंप मच गया। यह ट्रेन ओडिशा के भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही थी, जिसके कोच का पहिया पटरी से उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही ट्रेन को आनन-फानन में रोका गया और गाजियाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर इसकी मरम्मत की गई।

टला बड़ा रेल हादसा

कोच के पहिए के पटरी से उतरने के बाद धीरे-धीरे दूसरे कोच के पहिए भी पटरी से बाहर आने लगे थे। गनीमत यह रही की सूचना मिलते ही गाड़ी को तुरंत रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि उसे समय गाड़ी की रफ्तार भी काफी कम थी, क्योंकि वह स्टेशन को पार करने की तैयारी में थी।

ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना

बता दें कि भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस के कोच का पटरी से उतरने का ये हादसा गाजियाबाद जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर चार के पास हुआ। इंजीनियरों ने बेपटरी हुए दोनों कोच को अलग कर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। रेलवे की तरफ से भी बताया गया है कि इस हादसे में सभी पैसेंजर पूरी तरीके से सुरक्षित हैं। तेजस ट्रेन के एक कोच के डिरेल होने के बाद उसे अलग कर ट्रेन को सुबह करीब 10 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article