Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अब गुलाबी नगरी से दिल्ली की दूरी करीब आधे समय में तय होगी। बता दें कि, देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का फर्स्ट फेज 12 फरवरी से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा आएंगे व इसका लोकार्पण करेंगे। राजधानी दिल्ली से दौसा के लालसोट कस्बे तक का ये फर्स्ट फेज 228 किमी का होगा।
सबसे अहम बात ये है कि एक्सप्रेस-वे के आरंभ होते ही जयपुर-दिल्ली का सफर करीब 3 घंटे में तय होगा, फिलहाल इस दूरी को तय करने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। एक्सप्रेस वे पर छोटे वाहनों की स्पीड 120 किमी पर किलोमीटर रहेगी। इसमें खास बात ये रहेगी कि, एनएचएआई एक्सप्रेस वे को दौसा से 10 किमी आगे सीधे जयपुर रिंग रोड पर आगरा एनएच 11 से जोड़ेगा। इसका सीधा फायदा ये होगा कि, जयपुर का सफर करीब पौन घंटे और कम हो जाएगा।
