जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, तापमान में गिरावट का अनुमान; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शेखावटी क्षेत्र के सीकर में बुधवार की रात सबसे कम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर मौसम केन्द्र प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शेखावटी के सीकर में बुधवार रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अधिकारी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर प्रभावी होगा और नौ दिसंबर से हिमालय की तरफ से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होगा। शर्मा ने बताया कि मौसम के इस प्रभाव से नौ दिसंबर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

तापमान में गिरावट का अनुमान

उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा हालांकि सात-आठ दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

विभाग के अनुसार, बुधवार रात को सीकर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.3 डिग्री, अलवर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा- चित्तोड़गढ़ में 10-10 डिग्री, डबोक में 10.5 डिग्री, अंता में 10.4 डिग्री और डबोक (उदयपुर) में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!