एजुकेशन

UP ITI Admission 2026: खुशखबरी! आज से शुरू होंगे आवेदन, 4 अगस्त तक करें अप्लाई, जानें कितने नए ट्रेड में मिलेगा दाखिले का मौका

उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज 11 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 तक scvtup.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Image

UP ITI Admission 2026

UP ITI Admission 2026 Apply Online Begins: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज 11 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 रात 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार 211 सरकारी ITI में 10 नए ट्रेड जोड़े गए हैं। ये ट्रेड Tata Technologies के साथ मिलकर बनाए गए हैं और सीधे इंडस्ट्री की डिमांड वाले हैं।

मतलब अब ITI करके सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि सीधा नौकरी के लायक स्किल मिलेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है - "अब UP की ITI सिर्फ ट्रेनिंग सेंटर नहीं रहीं। ये युवाओं को रोजगार रेडी बना रही हैं।"

कितना है फॉर्म का पैसा?

General / OBC: 300 रुपये
SC / ST: 250 रुपये
सभी महिलाएं: 100 रुपये
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: क्या होते हैं Bridge Courses और क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड, एजुकेशन और स्किल के बीच कैसे करता है काम?

फॉर्म भरने का तरीका

  • सबसे पहले आपको scvtup.in पर जाना होगा।
  • "ITI Admission 2026" वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करना होगा।
  • नाम, पता, 10वीं मार्कशीट की डिटेल भरना होगा।
  • फोटो-सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद फीस ऑनलाइन जमा करना होगा।

सिलेक्शन कैसे होगा?

इसके लिए कोई एंट्रेंस टेस्ट नहीं है। पूरा सिलेक्शन 10वीं/12वीं परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट से होगा। फॉर्म में आप अपनी पसंद के कॉलेज + ट्रेड चुन सकते हैं। गलती हो जाए तो फॉर्म सबमिट के बाद 48 घंटे के अंदर इसे सही किया जा सकता है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 14 वर्ष (अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है)। ध्‍यान रहे, उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

काउंसलिंग कब होगी?

फॉर्म बंद होने के बाद विभाग मेरिट लिस्ट + काउंसलिंग डेट अलग से जारी करेगा। वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। कोई दिक्कत आए तो हेल्पलाइन: 0522-4150500, 7897992063 या व्हाट्सएप नंबर: 9628372929 पर जाएं। इसके अलावा आप ई-मेल: help@admissionscvtup.in भी कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Q: UP ITI 2026 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम होगा क्या?

A: नहीं। इस बार कोई एंट्रेंस टेस्ट नहीं है। सिलेक्शन पूरी तरह 10वीं/12वीं की मेरिट के आधार पर होगा। फॉर्म में आप अपनी पसंद के कॉलेज और ट्रेड भर सकते हैं।

2. Q: 10 नए ट्रेड कौन से हैं और इनमें क्या फायदा है?

A: सरकार ने Tata Technologies के साथ मिलकर 10 नए लॉन्ग-टर्म ट्रेड शुरू किए हैं। ये ट्रेड इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से बनाए गए हैं। इनमें पढ़ाई करने से स्किल + प्लेसमेंट दोनों के चांस ज्यादा रहते हैं। पूरे ट्रेड की लिस्ट scvtup.in पर मिल जाएगी।

3. Q: फॉर्म में गलती हो जाए तो उसे ठीक कर सकते हैं?

A: हां। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको 48 घंटे का समय करेक्शन के लिए दिया जाएगा। इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा, इसलिए फॉर्म भरते समय डिटेल ध्यान से चेक कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article