वायरल न्यूज़

VIDEO: फीफा वर्ल्ड कप में तिरंगा लहराकर भारतीय फैन ने जीत लिया सबका दिल, कहा- 'एक दिन भारत भी यहां खेलेगा'

FIFA World Cup के दौरान एक भारतीय फैन ने तिरंगा लहराकर और "One Day India Will Be Here" का बैनर दिखाकर करोड़ों भारतीय फुटबॉल प्रेमियों का सपना पूरी दुनिया के सामने रखा।

Image

स्टेडियम में फैन ने लहराया तिरंगा (Instagram/@chandrasekar.rs)

दुनिया इस समय FIFA World Cup के रोमांच में डूबी हुई है। बड़े-बड़े खिलाड़ी मैदान पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया विदेशी फुटबॉल प्लेयर्स और उनके फैन्स के वीडियो से भरा हुआ है। इसी बीच एक भारतीय फुटबॉल फैन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उसके उस ख्वाब की झलक दिख रही है, जो फुटबॉल को लेकर हर एक भारतीय के मन में है।

FIFA World Cup में लहराया तिरंगा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स फीफा वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा हुआ है। उसके हाथ में एक बैनर है, जिस पर लिखा है कि, "एक दिन इंडिया भी यहां जरूर पहुंचेगा (One Day India Will Be Here)" वीडियो (Video) में दिख रहे इस शख्स का नाम एस. चंद्रशेखर (S Chandrasekar) है। जो अमेरिका के डलास के टेक्सास में FIFA World Cup का लाइव मुकाबला देखने पहुंचे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेडियम में वे पूरे गर्व से भारत का तिरंगा लहरा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भारतीय फैन का सपना जीत रहा है करोड़ों दिल

एस. चंद्रशेखर (S Chandrasekar) का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस भारतीय फैन की देशभक्ति और फुटबॉल के प्रति उसके जुनून की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि भारत अभी तक FIFA World Cup के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है, लेकिन करोड़ों भारतीय फुटबॉल प्रेमियों का सपना है कि एक दिन भारतीय टीम भी दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले। बैनर पर लिखे चंद्रशेखर का यह मैसेज उसी सपने को पूरी दुनिया के सामने दिखा रहा है।

एक पोस्टर ने लाखों भारतीयों को कर दिया भावुक

इस वीडियो को देख तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कई लोगों ने लिखा कि यह सिर्फ एक बैनर नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की उम्मीद है। कुछ यूजर्स ने कहा कि जिस दिन भारत FIFA World Cup में खेलेगा, वह भारतीय फुटबॉल के इतिहास का सबसे बड़ा दिन होगा। फुटबॉल भारत में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। युवा खिलाड़ी इस खेल में अपना भविष्य बना रहे हैं और देश में कई बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट भी आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भारतीय टीम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article