बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 जुलाई 2026: दिल्ली, पटना, लखनऊ से लेकर चेन्नई तक जानें 22, 18, 14 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 12 July 2026 : ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 143480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना टूटकर 4,128.90 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 11 जुलाई 2026

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 143368 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 142794 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 131325 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 107526 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 83870 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,402₹1,44,020₹4,08,290₹1,67,982
22 कैरेट सोना₹13,202₹1,32,018₹3,74,266₹1,53,984
20 कैरेट सोना₹12,002₹1,20,017₹3,40,242₹1,39,985
18 कैरेट सोना₹10,802₹1,08,015₹3,06,217₹1,25,987
16 कैरेट सोना₹9,601₹96,013₹2,72,193₹1,11,988
14 कैरेट सोना₹8,401₹84,012₹2,38,169₹97,990
12 कैरेट सोना₹7,201₹72,010₹2,04,145₹83,991
10 कैरेट सोना₹6,001₹60,008₹1,70,121₹69,993

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144480₹132450₹108400
मुंबई₹144330₹132300₹108250
कोलकाता₹144330₹132300₹108250
चेन्नई₹145090₹133000₹111200
पटना₹144380₹132350₹108300
लखनऊ₹144480₹132450₹108400
मेरठ₹144480₹132450₹108400
अयोध्या₹144480₹132450₹108400
कानपुर₹144480₹132450₹108400
गाजियाबाद₹144480₹132450₹108400
नोएडा₹144480₹132450₹108400
गुरुग्राम₹144480₹132450₹108400
चंडीगढ़₹144480₹132450₹108400
जयपुर₹144480₹132450₹108400
लुधियाना₹144480₹132450₹108400
गुवाहाटी₹144330₹132300₹108250
इंदौर₹144380₹132350₹108300
अहमदाबाद₹144380₹132350₹108300
वडोदरा₹144380₹132350₹108300
सूरत₹144380₹132350₹108300
पुणे₹144330₹132300₹108250
नागपुर₹144330₹132300₹108250
नासिक₹144360₹132330₹108280
बैंगलोर₹144330₹132300₹108250
भुवनेश्वर₹144330₹132300₹108250
रायपुर₹144330₹132300₹108250
हैदराबाद₹144330₹132300₹108250

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कारोबारियों के नीचे मूल्य पर लिवाली और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी रुख के बाद कीमती धातुओं की मांग में तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले के सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 17.57 डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 4,106.25 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 630 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,118.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई क्योंकि कमजोर अमेरिकी डॉलर और कम कीमत पर खरीदारी ने कारोबारी धारणा को सहारा दिया, जबकि इस हफ्ते की शुरुआत में सर्राफा की कीमत एक सप्ताह के निचले स्तर पर रह गई थी। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना की कीमत स्थिर बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें फिर से पटरी पर आती दिख रही हैं।

कारोबारियों का कहना है कि यह सुधार डॉलर सूचकांक के लगातार तीसरे सत्र में कमजोर होने की वजह से आया, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ी। साथ ही, इस हफ्ते की शुरुआत में सोने की कीमत एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने कम कीमतों का फायदा उठाते हुए लिवाली की। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

बाजार प्रतिभागी अगले सप्ताह आने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों के रुख के बारे में संकेत मिलने की संभावना है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article