जयपुर

राजस्थान में लूणी नदी में बही कार, मां और 2 बेटियों की मौत, 3 लापता; सर्च ऑपरेशन जारी

राजस्थान में बालोतरा में लूणी नदी में कार बहने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई, जबकि 8 माह के बेटे समेत तीन लोग अभी भी लापता है।

Image

लूणी नदी में कार गिरी

राजस्थान में मानसूनी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पानी का वेग सड़कों को क्रॉस कर रहा है, जिससे यातायात के क्षेत्र में बड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। बाढ़ की तमाम घटनाओं के बीच गाड़ियों के पानी के वेग में बहने की खबरे भी सामने आ रही हैं। इसी बीच बुधवार को बालोतरा-जसोल मार्ग पर लूणी नदी में एक श्रद्धालुओं से भरी कार गिर गई, जिसमें 8 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस टीम और तैराकों की मदद से 5 लोगो बाहर निकाल कर नाहटा अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है। इस हादसे में अभी तक 3 लोगों की मौत और 3 लोग लापता बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर सुशील कुमार और एसपी रमेश कुमार सहित प्रशासन के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल, क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों सहित एक महिला की मौत हो चुकी है। लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शेरगढ़ के रहने वाले हैं, जो जसोल मन्दिर दर्शन करने के वास्ते जा रहे थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article