जयपुर

भारत बंद 9 जुलाई 2025: जयपुर, जोधपुर सहित राजस्थान के शहरों में कल स्कूल, बैंक, बाजार और सरकारी दफ्तर पर क्या रहेगा असर? जानिए पूरी जानकारी

भारत बंद 9 जुलाई 2025: 10 ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने बुधवार 9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान किया है। बंद में 25 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। यह केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ इस बंद का राजस्थान में कैसा असर देखने को मिलेगा, चलिए जानते हैं।

Image

राजस्थान में भारत बंद का असर कैसा रहेगा?

Photo : Times Now Digital

Bharat Band Rajasthan News: आज भारत बंद है! जी हां, कल यानी बुधवार 9 जुलाई को आपको देशभर में हर जगह ऐसा ही कुछ देखने और पढ़ने को मिलेगा। 25 करोड़ से अधिक कर्मचारियों ने बुधवार को देशव्यापी बंद की घोषणा की है। इस बंद में बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के साथ अन्य भी शामिल हैं। यह देशव्यापी बंद केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के विरोध में बुलाया गया है।

10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों की ओर से बुलाए गए इस भारत बंद में करीब 25 करोड़ कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। बुधवार सुबह से ही हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, भाजपा शासित राज्यों में हड़ताल का असर कम रहने की संभावना है। फिर भी राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों और कस्बों में हड़ताल का असर देखने को मिल सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा और राजस्थान किसान सभा ने भी केंद्र सरकारी की कथित किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार 9 जुलाई को भारत बंद का समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में शनिवार को बैठक करके बंद को समर्थन देने की घोषणा की जा चुकी है।

बताया गया कि बुधवार को जालौर जिले में सांचौर मुख्यालय पर हजारों की संख्या में किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार युवा और संविदा कर्मी इकट्ठा होंगे। सभी यहां पहुंचकर भारत बंद में शामिल होंगे और प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम एडिशनल डिट्रिक्ट कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपेंगे।

बंद समर्थकों की मांगें क्या हैं?

बंद समर्थकों की मांग है कि सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर तुरंत कदम उठाए। सरकार से सभी स्वीकृत खाली पदों को भरने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करने, MGNREGA में काम के दिन व मजदूरी बढ़ाने की मांग भी है।

भारत बंद में क्या राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे?

बैंकों की तरफ से बंद का आह्वान नहीं किया गया है। हालांकि, संगठनों से जुड़े कर्मचारी इस बंद में भाग ले सकते हैं, जिसकी वजह से बैंकिंग सेवाओं में कुछ कमी आ सकती है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने इस बंद में शामिल होने की घोषणा की है।

क्या भारत बंद में राजस्थान के स्कूल बंद रहेंगे?

बुधवार 9 जुलाई के भारत बंद को देखते हुए अभी तक राजस्थान में स्कूल बंद करने की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन स्थिति को देखते हुए देर रात या बुधवार सुबह इसकी घोषणा हो भी सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि स्कूल प्रबंधन के संपर्क में रहें। इसी तरह कॉलेज भी रोज की तरह चलेंगे, अभी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है।

क्या भारत बंद में राजस्थान के बाजार बंद रहेंगे?

भारत बंद का असर राजस्थान के विभिन्न शहरों, कस्बों और ग्रामीण बाजारों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, भाजपा शासित प्रदेश होने के कारण व्यापक असर की उम्मीद नहीं है। फिर भी जरूरत न हो तो बाजार जाने से बचें।

भारत बंद में राजस्थान की सड़क की स्थिति क्या होगी?

केंद्र सरकार की कथित मजदूर-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ यह भारत बंद बुलाया गया है। ऐसे में बंद समर्थक, सड़कों पर जाम लगाने की कोशिश करेंगे। अगर वे अपने मंसूबों में कामयाब रहे तो आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

इन सेवाओं को रखा गया भारत बंद से बाहर

अस्पताल, रेलवे, बाजार, मॉल, प्राइवेट ऑफिसों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों को इस बंद से बाहर रखा गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article