Merry Christmas 2023: क्रिसमस का जश्न की तैयारी शुरू हो चुका है। क्रिसमस में अब मात्र एक दिन का समय बाकी रह गया है। 24 की रात से ही सभी लोग क्रिसमस के जश्न में डूब जाएंगे। भारत के हर राज्य और शहर में क्रिसमस की अलग-अलग तैयारी चल रही है। वहीं राजस्थान का जयपुर अपनी ऐतिहासिक इमारतों के साथ क्रिसमस के रंग में चमक उठा है। क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए अधिक से अधिक लोग जयपुर की ओर अपना रुख कर रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो जयपुर में क्रिसमस का जश्न मनाने की तैयारी में है तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको उन सबसे अच्छे स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आप क्रिसमस का जश्न मना सकते हैं और खूबसूरत नजारे के मजा ले सकते हैं।
जयपुर में क्रिसमस का जश्न
जयपुर शहर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में बहुत खूबसूरत ऐतिहासिक महल स्थित है। साथ ही खाने की बहुत अच्छे स्थान है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मना सकते हैं।
जल महल
जयपुर जाएं और जल महल नहीं घुमा तो क्या घुमा। जयपुर में स्थित जल महल की खूबसूरती जितनी दिन में होती है उससे कई अधिक रात में होती है। रोशनी से जगमगाता ये महल आपको खुद की तरफ आकर्षित करता है। इसके अलावा इस स्थान के आस-पास कई बड़े और अच्छे रेस्टोरेंट है, जहां आप क्रिसमस ट्रीट का आनंद ले सकते हैं।
हवा महल
जयपुर का हवा महल बहुत खास है। क्रिसमस के अवसर पर यहां घुमनें और इसके पास लगी मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां की मार्केट की अलग ही रौनक होती है। साथ ही हवा महल के सामने स्थित विंड व्यू कैफे में आप क्रिसमस की दावत का मजा ले सकते हैं और हवा महल की खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं।
सांभर झील
जयपुर से करीब एक 2 घंटे ड्राइव दूर सांभर झील आकर्षण का बड़ा केंद्र है। यहां आपको एक रंग की नहीं बल्कि कई रंगों की खारे पानी की झीले मिलेंगी, जो आपका मन मोह लेंगी।
स्नो पार्क
जयपुर में स्थित स्नो पार्क में जाकर आप स्नो के बीच खेल सकते हैं और इससे संबंधित गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा यहां कई अच्छे रेस्टोरेंट है, जहां आप अच्छे खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। ठंड और बर्फ से बेहतर क्या होगा क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए।
