जयपुर

अलवर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला को बेहोश कर किया दुष्कर्म, व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के अलवर के मेडिकल कॉलेज से एक भर्ती मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप अस्पताल के ही नर्सिंग स्टाफ पर है। पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी ने कुकृत्य से पहले उसे नशे का इंजेक्शन दिया। अस्पताल पर आरोप है कि उसने मामले को दबाने की कोशिश भी की। पुलिस अब इसकी जांच करने में जुट गई है।

Image

महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर बलात्कार

Photo : Times Now Digital

Alwar Medical College Rape: राजस्थान के अलवर शहर के नजदीक MIA औद्योगिक क्षेत्र स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब पीड़िता होश में आई तो उसने पति को दुष्कर्म की जानकारी दी। पीड़िता के पति का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया और उसके 180 के बयान दर्ज किए हैं, जो सिर्फ मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जा सकते हैं।

क्या है मामला

MIA थाना पुलिस के अनुसार ESIC मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में भर्ती 32 वर्षीय महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने 4 जुलाई की रात के समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह के समय पीड़िता के पति ने जब घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ प्रशासन को दी। तो प्रशासन पूरा मामले को दबाने में जुट गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को रफा दफा करने में लगा रहा। लेकिन पीड़िता ने मामले की सूचना SDM सिटी को दी। SDM सिटी ने तुरंत मामले MIA थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया।

पुलिस कर रही पड़ताल

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के वीडियो बयान दर्ज किए गए हैं। जिसमें उसने साफ तौर पर बताया कि अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले उसको नशे का इंजेक्शन लगाया। जिससे वो बेसुध हो गई और उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अस्पताल में लगे CCTV कैमरे की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बनाई टीम

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ असीम दास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। वो टीम शनिवार तक अपनी रिपोर्ट देगी। इस मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाने की बात भी कही गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article