जयपुर

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, मिली गर्मी से राहत, आज आंधी-बारिश के आसार

आज का मौसम राजस्थान, 7 June 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बीती रात को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां कई जिलों में तेज आंधी आई, साथ कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश भी हुई। आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Image

राजस्थान में आज आंधी-बारिश के आसार

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव हुआ है। गुरुवार को जयपुर, सीकर, अलवर के कई जिलों में आंधी आई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई। बीती रात को गंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। साथ ही 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में 7 से 9 जून के दौरान गरज के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

आज आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 7 और 8 जून को दोपहर के बाद तेजी आंधी आने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा आज पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इसी तरह कल जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाव के कुछ हिस्सों में गरज के साथ आंधी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अगले 4-5 दिनों में यहां अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

पिलानी में तापमान 43.3 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में गुरुवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी में दर्ज किया गया। यहां का पारा 43.3 डिग्री रहा। इसके बाद कोटा का 42.6 डिग्री, चुरु का 42.5 डिग्री, बीकानेर का 42.6 डिग्री और अलवर का 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तरी राजस्थान में 8 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। यहां धूल भरी आंधी चली। वहीं गंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'