दिल्ली

दिल्ली में दो दिन खुशनुमा रहेगा Weather! आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 7 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में गुरुवार को धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई। जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया। आज भी यहां आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे भीषण गर्मी से राहत महसूस होगी।

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली है। यहां मौसम में हुए बदलाव के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को धूल भरी तेज आंधी चली। साथ ही कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिसके बाद यहां का मौसम सुहावना हो गया। जिसके चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से लुढ़क कर 41.2 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। आंधी और बारिश के चलते फिलहाल एनसीआर में दो दिन के लिए गर्मी से राहत मिलती हुई दिख रही है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदला मौसम

आईएमडी के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली के मौसम में बदलाव हुआ है। जिससे यहां के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

आने वाले दो दिन गर्मी से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 9 जून आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। जिसके चलते एनसीआर में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन 10 जून को भीषण गर्मी का सामना करने के लिए फिर से तैयार हो जाएं। इस दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून को गर्म हवाओं का चलना शुरू हो जाएगा। इस दान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 9 जून को भी तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी और पारा 44 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। साथ ही गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो जाएंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article