जयपुर

Rajasthan Weather: आज भर की मेहरबानी के बाद कल से फिर शुरू होगा हीटवेव का दौर, आज भी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 6 June 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा गई है लेकिन शनिवार से अधिकांश इलाकों में मौसम सूखा बना रहेगा। मौसम विभाग ने हीटवेव की आशंका भी जताई है, जल्द ही जिसके दिन लौटने वाले हैं। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम।

Image

आज की बारिश के बाद लौटेगा हीटवेव

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Jaipur Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: गुरुवार को जयपुर सहित 12 जिलों में बारिश हुई और आज भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन मौसम की यह मेहरबानी केवल आजभर की है। कल, यानी शनिवार से एक बार फिर लू का दौर शुरू होगा। कल जयपुर में दोपहर तक रुक रुककर बारिश होती रही। उसके बाद फिर गर्मी बढ़ गई। गुरुवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजस्थान के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान औसत से 1 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। आज अलवर, धौलपुर, बारां, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी और आने वाले 4-5 दिन मौसम सूखा रहने वाला है और तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा।

फिर शुरू होगा लू का कहर

कल, यानी शनिवार से केवल उदयपुर कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। बाकी अधिकांश भागों में मौसम सूखा बना रहेगा। बीकानेर संभाग में कल और परसों अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इसी बीच कहीं-कहीं हीटवेव चलने की खबरें भी आ सकती हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article