जयपुर

Rajasthan Weather Today: सर्दी के सितम के बीच फिर बारिश की आहट, जानें आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

आज का मौसम राजस्थान, 20 January 2025 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। कुछ जगहों पर घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस हफ्ते राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

Image

आज राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। साथ ही घना कोहरा और सर्द हवाएं भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसका प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। जिससे प्रदेश में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैँ। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है?

राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जगहों पर भी हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आज जयपुर में भी घना कोहरा छाने की संभावना है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। कल भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाया रह सकता है।

दो दिन बारिश के आसार

राजस्थान में अगले दो से तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती। इस दौरान कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है। 21 और 22 जनवरी को एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 22 जनवरी को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभागों में घना कोहरा भी पड़ सकता है।

कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, अजमेर में 26.8 डिग्री, सीकर में 25.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24 डिग्री, कोटा में 25.9 डिग्री, जैसलमेर में 22.7 डिग्री, जोधपुर में 27.6 डिग्री, माउंट आबू में 10.8 डिग्री और चूरू में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान जयपुर में 11.9 डिग्री, कोटा में 9.5 डिग्री, जोधपुर में 12.6 डिग्री, जैसलमेर में 7.9 डिग्री, चूरू में 9.6 डिग्री, माउंट आबू में 10.8 डिग्री और श्रीगंगानगर में 7.7 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article