जयपुर

4 बेगम-36 बच्चे, ये चिंता का विषय है- भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान, की ये अपील

राजस्थान के हवा महल के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बढ़ती जनसंख्या को लेकर इशारों ही इशारों में मुस्लिम समाज पर निशाना साधा है। बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि तो हम दो हमारे दो, या हम दो हमारा एक। दूसरी तरफ, एक वर्ग 4 बेगम 36 बच्चे पर ध्यान केंद्रित करता है।

Image

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य (फोटो- BJP MLA Balmukund Acharya)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाजपा के विधायक हैं बालमुकुंद आचार्य
  • बालमुकुंद आचार्य हवा महल से है विधायक
  • पहले भी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं बालमुकुंद

राजस्थान भाजपा के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जनसख्या नियंत्रण को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। इस बयान के बाद से हंगामा मचना तय लग रहा है। दरअसल बिना किसी समुदाय का नाम लिए बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि एक विशेष वर्ग का ध्यान 4 पत्नी और 36 बच्चे पर है, जो चिंता का विषय है। बालमुकंद आचार्य ने अपने बयान के दौरान कुछ मुस्लिम विधायकों के नाम भी लिए।

बढ़ती जनसंख्या को लेकर दूसरे समुदाय पर निशाना

राजस्थान सरकार के बजट पर बोलते हुए भाजपा विधायका बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है, उससे संतुलन बिगड़ रहा है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि चाहे वह यूनुस खान हों, अमीन कागजी हों या इस तरफ या उस तरफ के कोई और हों। उन सभी को यह जानने की जरूरत है कि समाज का बहुसंख्यक समुदाय भी जनसंख्या का ख्याल रखता है। या तो हम दो हमारे दो, या हम दो हमारा एक। दूसरी तरफ, एक वर्ग 4 बेगम 36 बच्चे पर ध्यान केंद्रित करता है।

पीएम मोदी की तारीफ

आगे भाजपा विधायक ने कहा कि यह चिंता का विषय है, और हमें सभी को एक साथ देखना होगा और आगे बढ़ना होगा। अगर हमें आगे बढ़ना है, तो पूरे समाज को रोजगार, व्यापार, नौकरी आदि पर एक साथ विचार करने की जरूरत है। कुछ विधायक इस पर नहीं बोलते हैं और अगर कुछ कहा जाता है, तो वे बीच में बोलने की कोशिश करते हैं। देश भर में लोगों को पीएम की नीतियों का लाभ मिल रहा है, चाहे वह ट्रिपल तलाक हो, या कोई और।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें