शहर

Jaipur Accident: जयपुर में लग्जरी कार मचाई तबाही! बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला; एक की मौत

जयपुर में बेकाबू ऑडी ने पैदल चल रहे लोगों और सड़क किनारे लगी दुकानों को कुचल दिया। जिसमें 16 लोग घायल हो गए। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी 3 फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

जयपुर में बेकाबू ऑडी कार का कहर

Jaipur Audi Accident: जयपुर में देर रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने पैदल चल रहे लोगों और सड़क किनारे लगी दुकानों को टक्कर मार दी। जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत की मौत हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से ऑडी में सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन अन्य लोग मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, 3 घायलों को एक अस्पताल और 5 घायलों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में गाड़ी की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

उपमुख्यमंत्री अस्पताल जाकर लेंगे स्थिति का जायजा

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि "मैं दोनों अस्पतालों में जाकर यह पता लगाऊंगा कि कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कितनी गंभीर है। अस्पतालों का दौरा करने के बाद ही मैं उनकी हालत के बारे में जानकारी दे पाऊंगा।"
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article