शहर

Jagannath Rath Yatra Mausam : जगन्नाथ यात्रा पर मौसम की पड़ेगी मार या छाये रहेंगे बादल? अगले 12 दिनों का जानें हाल

Odisha Ka Mausam (Puru Jagannath Rath Yatra Ka Mausam Kaisa Rahega) ओडिशा में अगले 12 दिन तक मौसम उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेगा। पुरी भगवान जगन्नाथ यात्रा के 12 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक और हल्की आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने कहीं-कहीं आकाशीय बिजली कड़कने के संकेत दिए हैं। हालांकि, रथ यात्रा के दौरान मौसम कितना परिवर्तित होगा, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। आइये पुरी में अगले 12 दिन का मौसम कैसा रहेगा, जानने की कोशिश करते हैं?

Image

जगन्नाथ यात्रा का मौसम

Jagannath Rath Yatra Mausam (27 June To 8 July 2025): पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून को ग्रैंड रोड पर निकाली जाएगी। यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के 'सिंह द्वार' पर पहुंच गए हैं। 27 जून से 8 जुलाई तक यानी 12 दिन तक चलने वाली यह यात्रा आषाण शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से शुरू होगी और 8 जुलाई को नीलाद्रि विजय के साथ समाप्त होगी। उधर, पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश का दौर भी जारी है, लिहाजा लोग जानना चाह रहे हैं कि भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुरी में मौसम कैसा रहेगा? अगर, मौसम का मिजाज खराब होता है तो आयोजन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? तो चलिए जानते हैं अगले 12 दिन पुरी के आसपास मौसम और अधिकतम-न्यूनतम कितना रहेगा?

पुरी में अगले 12 दिन का मौसम
तारीखन्यूनतम तापमान °Cअधिकतम तापमान °C
27 जून शुक्रवार2830
28 जून शनिवार2730
29 जून रविवार2629
30 जून सोमवार 2628
1 जुलाई मंगलवार2729
2 जुलाई बुधवार2730
3 जुलाई गुरुवार2730
4 जुलाई शुक्रवार2731
5 जुलाई शनिवार2630
6 जुलाई रविवार2629
7 जुलाई सोमवार2730
8 जुलाई मंगलवार2730

जगन्नाथ यात्रा का तापमान कितना रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी, जिससे तापमान में खासी कमी आएगी, लेकिन नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। जिस कारण तटीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। आईएमडी की मानें तो पुरी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दर्ज किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उमस और गर्मी भी परेशान करेगी। अगर, ओडिशा या जगन्नाथ मंदिर के आसपास बारिश की बात की जाए तो कोई बड़ा पूर्वानुमान नहीं है। अगले 12 दिन यानी यात्रा के समय कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश का अनुमान है। अगर, कोई ठोस मौसमी गतिविधि नहीं होती तो बारिश का प्रभाव नॉर्मल रहेगा।

मौसम विभाग की अधिकतम वेबसाइट की मानें तो जगन्नाथ यात्रा के दौरान तो 27 जून से 8 जुलाई तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान खुले आसमान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से परहेज करना होगा। इस अवधि में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से बीच-बीच में हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हालांकि, मौसम कितना सटीक होगा, इसके लिए रोजाना मौसम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट या क्षेत्रीय मौसम विज्ञान पर नजर रखनी होगी।

जगन्नाथ यात्रा कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 27 जून रथ यात्रा का शुभारंभ
  • 1 जुलाई हेरा पंचमी
  • 4 जुलाई संध्या दर्शन
  • 5 जुलाई बहुदा यात्रा
  • 6 जुलाई सुना बेशा
  • 7 जुलाई अधरा पना
  • 8 जुलाई निलाद्रि विजय

भगवान जगन्नाथ की यात्रा को लेकर हिंदू धर्म में खासी मान्यता है। इस यात्रा को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। कहते हैं जो भी यात्रा के दौरान रथ को खींचता है, उसके जीवन के पाप नष्ट हो जाते हैं, लिहाजा लोग इस यात्रा में शामिल होकर खुद को धन्य मानते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें