शहर

Jabalpur News: नर्मदा में समा गई होमगार्ड की पेट्रोलिंग बोट, सामने आया दिलदहला देने वाला VIDEO; 15 लोग थे सवार

Jabalpur News Today: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ग्वारीघाट स्थित नर्मदा नदी में होमगार्ड की मोटर बोट अचानक इंजन बंद होने के बाद नदी में समा गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Image

नर्मदा में समा गई होमगार्ड की मोटर बोट

Photo : Times Now Digital

Jabalpur News Today: मध्य प्रदेश के जबलपुर में ग्वारीघाट स्थित नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नर्मदा की निगरानी के लिए तैनात होमगार्ड की मोटर बोट अचानक इंजन बंद होने के बाद देखते ही देखते जलमग्न हो गई। इस घटना का दिलदहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों से भरी मोटर बोट को उफनती नर्मदा नदी में डूबते हुए देखा जा सकता है।

हादसे की क्या है वजह?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नर्मदा नदी में निगरानी के दौरान होमगार्ड की मोटर बोट अचानक बंद हो गई और बरगी डैम के 13 गेट खुले होने के कारण उफनाती हुई नर्मदा का बहाव काफी तेज था। जब बोट बंद हुई तो वह तेज बहाव की वजह से बहने लगी और फिर देखते ही देखते नर्मदा में समा गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बोट में होमगार्ड के प्रशिक्षु जवान सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े लगभग 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जब बोट बहने और डूबने लगी तो उसमें सवार लोगों ने मदद की गुहार लगाई। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद 3-4 स्थानीय नाविक तत्काल हरकत में आए और उन्होंने नर्मदा में बह रहे लोगों का रेस्क्यू किया।

क्या नशे में था बोट चालक?

इस घटना को लेकर मोटर बोट चालक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त होमगार्ड बोट चालक शराब के नशे में था। ऐसे में चालक का मुलाहिजा यानी मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जा रहा है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। इस घटना को वीडियो भी सामने आया, जिसमें उफनाती नर्मदा नदी के तेज बहाव में लोगों से भरी मोटर बोट धीरे-धीरे डूबती दिखाई दे रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article