Indore Topkhana Market: आपने इंदौर के कई सस्ते बाजारों के बारे में सुना होगा। यहां से खरीदारी भी की होगी। इन बाजारों में खजूरी बाजार, राजवाड़ा बाजार, जेल रोड बाजार, हेरिटेज बाजार के नाम शामिल हैं, जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन, क्या आपने इंदौर के तोपखाना बाजार के बारे में सुना है? अब आप सोच रहे होंगे कि तोपखाना बाजार! आखिर ये कैसा नाम है? तो आइए आज हम आपको इस बाजार के नाम से लेकर यहां मिलने वाले सामानों के बारे में बताते हैं।
ब्रिटिश काल से जुड़ा है तोपखाना का इतिहास
इंदौर का तोपखाना मार्केट पूरे शहर के सबसे बेस्ट मार्केट्स में गिना जाता है। इसके नाम को लेकर ऐसा कहा जाता है कि तोपखाना का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा है। तोपखाना एक ऐसी जगह है, जहां गोला-बारूद रखा जाता है। लेकिन, अब यह इंदौर के लोगों के लिए जरूरत के सामानों को खरीदने की एक जगह बन गई है।
यहां मिलेंगी ये सभी चीजें
इंदौर में मिलने वाली सभी चीजें आपको इस बाजार में एक साथ मिल जाएंगी। इस बाजार से आप खूबसूरत टेराकोटा मूर्तियां, चमड़े से बने खिलौने और लकड़ी के बने आइटम खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, आप यहां से रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ आपको बेस्ट क्वालिटी के कपड़े भी खरीद सकते हैं।
खुली हवा में लें शॉपिंग का मजा
इंदौर के इस मार्केट की वास्तुकला देखने लायक है। तोपखाना बाजार का इतिहास बेहद अनोखा है। यहां रहने वाले लोगों के लिए आज यह जगह कमाई और जरूरत का हिस्सा बन गया है। यहां आप खुली हवा में शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां आपको एक साथ कई स्टॉल्स मिलेंगे, जहां से आप अपनी जरूरत लगभग हर सामान बहुत ही सस्ते में खरीद सकते हैं।
एक ही जगह मिलेगा सबकुछ
इंदौर का यह तोपखाना मार्केट फैशनेबल कपड़ों, सोना-चांदी के ज्वेलरी, जूते, गर्मी और सर्दियों के कपड़े, स्नैक्स, मिठाइयां और स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है।
आस-पास की फेमस जगहें
अगर आप किसी दूसरे शहर से यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं तो आप यहां आप-पास के फेमस जगहों पर जा सकते हैं।
आप यहां लालबाग पैलेस, राजवाड़ा पैलेस, कांच मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, कृष्णपुरा छतरिया और इंदौर चिड़ियाघर भी जा सकते हैं।
कैसे पहुंचे तोपखाना मार्केट ?
तोपखाना मार्केट इंदौर रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2.5km की दूरी पर है। यहां से आप रिक्शा लेकर भी यहां पहुंच सकते हैं। बस स्टैड से यह जगह सिर्फ 2km दूर है। देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से इसकी दूरी 9km है। यहां तोपखाना के लिए आपको ऑटो या कैब बुक करना होगा।
