लखनऊ

लखनऊ में इन जगहों पर लीजिए खाने का मजा, स्वाद फुल पैसा वसूल, जानें खुलने की टाइमिंग

लखनऊ के खान-पान और तौर-तरीकों में यहां की झलक देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप लखनऊ में हैं या यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां खाने-पीने के कई रेस्टोरेंट्स मिलेंगे। यहां जाने के बाद आपको यहां की स्पेशलिटी ट्राई करने का मौका मिलेगा-

Image

लखनऊ रेस्टोरेंट्स

Photo : iStock

Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी नजाकत और तहजीब के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां के दशहरी आम, चिकनकारी कपड़े, यहां की इमारतें अपनी अलग ही पहचान रखती हैं। यह जगह अपने फेमस और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। वैसे तो यहां खाने-पीने के शोकीनों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। यहां आपको वेज-नॉनवेज बिरयानी, कबाब, कोरमा, मिठाई जैसे कई लजीज और स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलेंगे। लखनऊ के खान-पान और तौर-तरीकों में यहां की झलक देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप लखनऊ में हैं या यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां खाने-पीने के कई रेस्टोरेंट्स मिलेंगे। यहां जाने के बाद आपको यहां की स्पेशलिटी ट्राई करने का मौका मिलेगा। तो आइए जानते हैं लखनऊ के उन खास जगहों के बारे में, जहां बेहतरीन स्वाद परोसा जाता है।

बाटी चोखा रेस्टोरेंट

यह रेस्टोरेंट लखनऊ के गोमती नगर के मिठाई वाला चौराहा पर है। यहां आपको देसी स्वाद का अनुभव होगा और गांव जैसा खाना परोसा जाएगा। यहां पत्तल और मिट्टी के बर्तन में खाना सर्व किया जाता है। अगर आप गांव की थीम वाले रेस्टोरेंट में जाना पसंद करते हैं तो यह जगह आपको खूब पसंद आएगी। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 10:10 बजे तक खुला रहता है। आप इस दौरान कभी भी यहां पहुंच सकते हैं।

देवा फूड मार्ट

लखनऊ के कबाब तो देशभर में फेमस हैं। यहां के कबाब लोगों की पहली पसंद है। यह नॉनवेज लवर्स की फेवरेट डिश है। साथ ही अगर आप शाकारी भोजन करते हैं तो यहां आपको वेज कबाब के ऑप्शन भी मिलते हैं। यह जगह कपूरथला में है और यहां के कबाब पराठे फूडी लोगो में फेमस है। आप यहां सुबह 9 बजे से रात 10:30 बजे तक कभी भी जा सकते हैं।

मोती महल रेस्टोरेंट

यह रेस्टोरेंट हजरतगंज के महात्मा गांधी मार्ग पर बना है। यहां की कढ़ाई पनीर और दाल मखनी के लोग दीवाने हैं। इसके अलावा यहां के छोले भटूरे भी काफी टेस्टी होते हैं। यहां आपको हर एक डिश में अलग स्वाद का अनुभव होगा। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है, जहां टेस्टी फूड सर्व किए जाते हैं।

करी लीफ रेस्टोरेंट

लखनऊ के हजरतगंज में श्री हनुमान मंदिर के पास स्थित है। अगर आप साउथ इंडियन फूड के शौकीन हैं तो एक बार यहां जरूर जाएं। यहां आपको डोसा, उत्तपम, और इडली जैसे कई टेस्टी आइटम मिलेंगे। इसके साथ ही यहां आप फिल्टर काफी और शाकाहारी भारतीय खाने का स्वाद भी चख सकते हैं। यहां आप सुबह 10:30 बजे से रात 11 बजे तक जा सकते हैं।

रॉयल स्काई रेस्टोरेंट

लखनऊ में रॉयल स्काई रेस्टोरेंट, हजरतगंज में हलवासिया मार्केट के सामने है। यहां आपको भारतीय, चीनी, कॉन्टिनेंटल फूड, मुगलई फूड परोसा जाता है। यहां का खाना बेहद स्वादिष्ट होता है। इससे साथ ही आप यहां हर तरह के अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक फूड प्रेमियों के लिए खुला रहता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article