शहर

UP News: महिला कर्मियों को रेलवे देने जा रहा बड़ी सौगात, इन शहरों में बनाएगा हॉस्टल

UP News: आगरा, प्रयागराज और झांसी जैसे मंडल मे बढ़ती महिला रेलवे कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए हॉस्टल बनाने की मांग की गई है, जिसे पीएनएम बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

Image

यूपी के इन शहरों में बनेगा महिला रेलवेर्मचारियों के लिए हॉस्टल

Photo : iStock

UP News: रेलवे में ढेरों महिला कर्मचारी कार्य करती है। उत्तर मध्य रेवले के तीनों मंडलों पर महिल रेलवे कर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये तीन मंडल है झांसी, प्रयागराज और आगरा। बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दूर से यहां काम करने आई महिला रेलवे कर्मियों के लिए हॉस्टल बनाने की मांग उठ रही है। कुछ दिन पहले हुई पीएनएम की बैठक में भी इस विषय पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर मुहर लगा कर इसे मंजूरी दे दी गई है।

25 कमरों का होगा विमेंस हॉस्टल

महिला रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाए जाने वाले हॉस्टल को मंजूरी मिलने के बाद भारतीय रेलवे इस प्रस्ताव पर रिपोर्ट बनाने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, बनने वाले ये वुमन हॉस्टल 25 कमरों का होगा। इन तीनों मंडलों में बनने वाले वुमन हॉस्टल में करीब 15 से 20 हजार महिला कर्मचारी रह सकती हैं।

रहने को घर ढूंढने की नहीं होगी दिक्कत

बता दें कि रेलवे में कर्मचारियों का ट्रांसफर समय-समय पर होता रहता है। ऐसे में महिला रेलवे कर्मचारियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वुमन हॉस्टल बनने से उनकी परेशानी दूर हो जाएगी। वह आसानी से हॉस्टल में रह कर काम कर सकेंगी।

आगे महिला कर्मचारियों के बढ़ने का उम्मीद के साथ बनाए जा रहे इस हॉस्टल में सभी प्रकार की सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल के मंत्री अक्षयकांत शर्मा ने इस विषय पर बात करते हुए बताया कि पीएनएम बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और इसे पीएनएम बुक में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि इस प्रस्वात पर कार्यवाही जल्द ही आगे बढ़ेगी और हॉस्टल बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article