शहर

Indore: पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाया फंदा, पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह; जांच में जुटी पुलिस

इंदौर (Indore) में एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह की वजह से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने आत्महत्या (Suicide) करने के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। परिवार में कलह की वजह से इंदौर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और आत्महत्या के दौरान उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया, फिर वीडियो कॉल पर उसने आत्महत्या की। व्यक्ति की पत्नी ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

कूरियर डिलीवरी का काम करता था शख्स

इस घटना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के निवासी मनोज निर्मल (30) का अपनी पत्नी से विवाद था और अनबन के चलते वह इन दिनों मायके में रह रही थी। एक निजी कंपनी में ‘कूरियर डिलीवरी’ का काम करने वाले निर्मल ने अपनी पत्नी को रविवार को वीडियो कॉल किया और छत के पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी ने घटना को किया रिकॉर्ड

पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मल की पत्नी ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे पुलिस ने उससे बरामद कर लिया है। उन्होंने निर्मल की पत्नी के नाम का खुलासा किए बगैर बताया कि आत्महत्या के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इधर, निर्मल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article