शहर

UP के रायबरेली में बारातियों की कार पुलिया से टकराई, चार की मौत; चार गंभीर रूप से घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 26, 2024, 12:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बारातियों की कार एक पुलिया से टकरा गई, जिससे हादसा हुआ।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Raebareli Accident News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन पुरवा गांव के पास शुक्रवार को तड़के बारातियों की स्कार्पियो के पहले पुलिया से और फिर पेड़ से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, बारात लालगंज के कटहरिन का पुरवा गांव से अमेठी जिले के फुरसतगंज गयी थी और वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। रायबरेली- सुल्तानपुर रोड पर मालिन का पुरवा गांव के पास गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन सवार सभी लोग घायल हो गये।

हादसे में चार की मौत

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने लालगंज निवासी पंकज पाल (30), अजबी का पुरवा निवासी राघवेंद्र यादव (50), कहरियन का पुरवा निवासी दीपक पाल (28) व अवधेश पाल (45) को मृत घोषित कर दिया।

कटहरिन का पुरवा के मुकेश पाल (37), अंकुश पाल (15), ऐहार निवासी बबलू पांडेय (50), शिवा खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मिल एरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

End of Article