अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की कार मारुति स्विफ्ट दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार में है, जिस कारण राजेश तिवारी नियंत्रण खो देते हैं और उनकी कार सड़क पार करने का इंतजार कर रही महिला को टक्कर मारती हुई डिवाइडर से टकरा जाती है।
घटनास्थल पर ही हुई राजेश तिवारी की मौत
यह हादसा इसना भीषण था कि पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी की मौके पर ही मौता हो गई। घटना के बाद पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता तिवारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सीटी स्कैन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे में सबिता तिवारी को सिर में गंभीर चोटे आई हैं।
