शहर

Himachal Pradesh Landslide: किन्नौर के NH5 पर लैंडस्लाइड, आवाजाही ठप, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के शलखल समदो के पास लैंडस्लाइड होने से नेशनल हाईवे 5 अवरुद्ध हो गया है। जिस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। यहां सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबा लाइन लगी हुई है। यात्री रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के शलखल समदो के पास लैंडस्लाइड हुई है। बता दें कि तिब्बत सीमांत क्षेत्र स्पीति के काजा उपमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 5 लैंडस्लाइड के कारण सुबह से अवरुद्ध है। सड़क पर मलबा होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद है, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। रास्ते को खोलने के लिए मलबा हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है।

बताया जा रहा है कि लोगों को पहले ही लैंडस्लाइड होने का आभास हो गया, जिसके चलते लोग पहले ही सतर्क हो गए थे। लैंडस्लाइड की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें यह भयानक मंजर कैमरे में कैप्चर हो गया है। इस वीडियो में आप चट्टानों को गिरते हुए देख सकते हैं। लैंडस्लाइड के कारण सड़क पर मलबा ही मलबा देखने को मिल रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है। लेकिन सड़क के दोनों तरफ भारी जाम लगा हुआ है।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article