शहर

Hathras Stampede: ये हैं उत्तर प्रदेश में भगदड़ की वो दुखद घटनाएं, जिनकी वजह से पसरा मातम

Hathras Stampede: यूपी के हाथरस में मंगलवार को भगदड़ मच गई। इसमें दर्जनों लोगों की मरने की खबर है। आइए, नजर डालते हैं कि उत्तर प्रदेश में कब-कब बड़ी भगदड़ मची है, जिसमें सैकड़ों लोगों की जानें गई हैं।

Image

Hathras Stampede: ये हैं उत्तर प्रदेश में भगदड़ की वो दुखद घटनाएं, जिनकी वजह से पसरा मातम

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से 87 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हैं। अलीगढ़ की कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

बता दें कि यूपी में हाथरस से पहले भी कई बार भगदड़ मची है, जिनमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। आइए, नजर डालते हैं कि यूपी में कब-कब जानलेवा भगदड़ हुए हैं।

  • अक्टूबर, 2016: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के राजघाट पुल पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 25 लोगों की मौत हुई थी और 60 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।
  • फरवरी, 2013: यूपी के प्रयागराज में अर्धकुंभ के आयोजन के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में 36 लोगों मौत हो गई थी।
  • मार्च, 2010: यूपी के प्रतापगढ़ के मनगढ़ आश्रम में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ मचने के दौरान 63 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1954: वर्ष 1954 में प्रयागराज में कुंभ के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस वीभत्स घटना में 800 लोगों की मौत हो गई थी।

बता दें कि सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान यह भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है और अनेक अन्य घायल हो गये हैं। हाथरस में भगदड़ मचने से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article