Karnal Encounter News: करनाल के चर्चित बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के महज 24 घंटे के भीतर पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर हुई एक भीषण मुठभेड़ में बीरू बाल्मीकि पर गोली चलाने वाले दोनों इनामी बदमाशों को पुलिस ने एंकाउंटर पर मार गिराया है। मारे गए बदमाशों की पहचान कैथल निवासी हर्ष और करनाल के बुटाना निवासी बीरबल के रूप में हुई है।
क्या था पूरा मामला?
बुधवार देर शाम करनाल-हासी रोड पर स्कूटी सवार बीरू बाल्मीकि की बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद बीरू के परिजनों और स्थानीय बाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश था। समाज के लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
देर रात नाकेबंदी और क्रॉस फायरिंग
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बीरू बाल्मीकि की हत्या में शामिल दो संदिग्ध बदमाश चेहरे पर परना लपेटकर पश्चिमी यमुना बाईपास की तरफ से निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही करनाल CIA और स्थानीय पुलिस ने बाईपास पर तुरंत नाकेबंदी कर दी।
जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रॉस फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
